Best Motivational Quotes in Hindi 2026 | Success & Life Motivation
दोस्तों जब हालात हमारे खिलाफ होते हैं, जब लोग हमारी काबिलियत पर सवाल उठाते हैं, जब मेहनत करने के बावजूद नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आते, तब इंसान का आत्मविश्वास डगमगाने लगता है, लेकिन यही वो पल होता है जब मोटिवेशन की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है। हर सफल इंसान की कहानी उठाकर देख लो, तो उसमें संघर्ष की स्याही ज़रूर मिलेगी। जो लोग आज ऊँचाइयों पर नज़र आते हैं, उन्होंने भी कभी ज़मीन से ही शुरुआत की थी। फर्क सिर्फ इतना है कि उन्होंने हालात के सामने घुटने नहीं टेके, मोटिवेशन हमें यह याद दिलाता है कि उम्र, हालात और संसाधन कभी भी सफलता के रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट नहीं होते, असली रुकावट होती है हमारी सोच। अगर सोच मजबूत है, तो रास्ते खुद-ब-खुद निकल आते हैं। अगर हौसले बुलंद हों, तो मुश्किलें भी रास्ता देने लगती हैं।
इंसान की फितरत है कि वह मुश्किलों से घबराता है, पर सच तो यह है कि बिना संघर्ष के चमक पैदा नहीं होती। जैसे कोयले को हीरा बनने के लिए प्रचंड दबाव और गर्मी से गुजरना पड़ता है, ठीक वैसे ही एक साधारण इंसान को सफलता की बुलंदियों तक पहुँचने के लिए कड़ी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास की अग्नि में तपना पड़ता है। आइए आज के इस मोटिवेशन से भरे लेख की शुरुआत करते हैं, जो आपके भीतर छुपे आत्मविश्वास और हौसले को नई उड़ान देगा।
Best Motivational Quotes in Hindi
जब आंखों में अरमान लिया,
मंजिल को अपना मान लिया,
है मुश्किल क्या आसान क्या,
जब ठान लिया तो ठान लिया..!!
जिसने संघर्ष को अपना साथी बना लिया,
उसने ही इस दुनिया में खुद को काबिल बना लिया ।
ज़िंदगी की तपिश को सहन किजिए जनाब,
अक्सर वे पौधे मुरझा जाते हैं,
जिनकी परवरिश छाया में होती हैं…।।।
मत सोचो कि क्या खो दिया,
ये सोचो कि क्या पाना है,
हर दिन मेहनत कर और कह,
अब तो बस आगे बढ़ते जाना है।
काम ऐसा करो कि एक पहचान बन जाये,
हर एक कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाये,
यहाँ ज़िन्दगी तो हर कोई काट ही लेता है,
ज़िन्दगी इस कदर जियो कि मिसाल बन जाये।
मेहनत से बड़ी कोई पूजा नहीं होती,
सच्चाई से बड़ा कोई तूफ़ान नहीं होता।
जो दिल से मेहनत करे,
उसका कोई सपना अधूरा नहीं होता।
आंधियों में भी जो जलता हुआ मिल जाएगा,
उस दिये से पूछना, मेरा पता मिल जाएगा..!!

जब भी तुम्हारा हौसला आसमान तुक जाएगा,
याद रखना कोई ना कोई तुम्हारे पंख काटने जरूर आएगा..!!
Life Motivational Quotes
छोटी सोच से बड़े ख्वाब नहीं होते,
जो रास्ते से डरते हैं वो कभी कामयाब नहीं होते..!!
आसमाँ से ज्यादा जमीं की कद्र जानता हूँ।
लचीला पेड़ था जो झेल गया आँधिया,
मैं मगरूर दरख्तों का हश्र जानता हूँ।
तजुर्बे ने एक बात सिखाई है...
किसी की गलतियों को बेनक़ाब ना कर,
ईश्वर बैठा है, तू हिसाब ना कर...!!
दर्द में और तू खुल के मुस्कुराना सीख ले,
अपनी हसरतों को सबको जाताना सीख ले,
अपनी कमियों को तू अपना हथियार बना,
इस तरह जिदगी का कर्ज चुकाना सीख ले।।
जो निरंतर करते रहते हैं प्रयास,
जो छोड़ते नहीं जितने की आस,
एक दिन अवश्य ही जीत,
स्वयं दौड़ कर चली आती है उनके पास..!!
तेरी सबसे बड़ी ताक़त तेरा यकीन है,
इसे कायम रख, हर मंज़िल मुमकिन है।
जीत की ख़ातिर बस जूनून चाहिए,
जिसमें उबाल हो ऐसा खून चाहिए,
ये आसमान भी आ जाएगा ज़मीन पर,
बस इरादों में जीत की गूँज चाहिए।
यूँ ज़मीन पर बैठकर क्यों आसमान देखता है,
पंखो को खोल ज़माना सिर्फ उड़ान देखता है।

मेरा लक्ष्य मेरी किस्मत पर निर्भर करता है,
पर मेरा रास्ता मेरी हिम्मत पर निर्भर करता है..!!
Inspirational Quotes in Hindi 2026
हर सुबह एक नया मौका है जीत जाने का,
रात की थकान मिटाकर फिर मुस्कराने का,
खुद पर रखो यकीन रास्ते खुद बन जाएंगे,
एक दिन तेरी मेहनत के फूल खिल जाएंगे।
हवाओं के भरोसे मत उड़,
चट्टाने तूफानों का भी रुख मोड़ देती हैं,
अपने पंखों पर भरोसा रख,
हवाओं के भरोसे तो पतंगे उड़ा करती हैं।
जो आज मेहनत करेगा,
कल दुनिया में नाम करेगा।
गम के अंधेरों में खुद को बेक़रार ना कर,
सुबह ज़रूर आएगी सुबह का इंतज़ार कर।
सब कुछ दाव पर लगा है रुक नहीं सकते,
टूट सकते हैं मगर झुक नहीं सकते…!
हो के मायूस न यूं शाम से ढलते रहिये
ज़िन्दगी भोर है सूरज सा निकलते रहिये
एक ही पाँव पे ठहरोगे तो थक जाओगे
धीरे-धीरे ही सही राह पे चलते रहिये
मंजिल उन्हीं को मिलती है,
जिनके सपनों में जान होती है,
पंखों से कुछ नहीं होता,
हौसलों से उड़ान होती है..।
अच्छे रिजल्ट लेन के लिए,
बातो से नही रातो से लड़ना पड़ता है..
जो चलने का हौसला रखते हैं,
वो एक दिन मंज़िल भी पाते हैं,
थोड़ा रुक कर फिर से बढ़ो,
क्योंकि ठहराव में भी रास्ते बनते हैं।
Hard Work Motivational Quotes
वाकिफ नहीं ज़माना हमारी उड़ान से,
वो और ही थे जो हार गए आसमान से।
हर सुबह किताबों से मिलने का वादा करो,
हर रात सपनों को सच करने का इरादा करो।
सफलता यूँ ही नहीं मिलती दोस्तों,
हर पल खुद को साबित करने का साहस करो।
मुश्किल नहीं है कुछ दुनिया में तू जरा हिम्मत तो कर,
ख्वाब बदलेंगे हकीकत में,तू ज़रा कोशिश तो कर..!!

असल में वही जीवन की चाल समझता है,
जो सफर में धूल को गुलाल समझता ह..!!
जन्म लिया है तो सिर्फ साँसे मत लीजिये,
जीने का शौक भी रखिये..!!
मंजिलें उन लोगों को मिलती है जिनके ख्वाब बड़े होते हैं
बल्कि मंजिल उन्हें मिलती है जो जिद पर अड़े होते हैं…!
टूटे हुए ख्वाबों का एक परिंदा हूं मैं,
उम्मीदे अभी भी बाकी है इसीलिए जिंदा हूं मैं..!!
खुल जाएँगे सभी रास्ते रूकावट से लड़ तो सही
होगा साहिल पर तू जिद्द पर अड़ तो सही।
Success Motivational Quotes in Hindi
कमियाबी सुबह के जैसी होती है,
मांगने पर नही, जागने पर मिलती है..!!!
मंजिल की ओर कदम बढ़ाते रहना,
हार मानने की सोच को दूर भगाते रहना।
ज़िंदगी वही जीतता है,
जो हार के बाद भी मुस्कुराता है।
हाथ बांधे क्यों खड़े हो हादसों के सामने,
हादसें भी कुछ नही है हौंसलो के सामने...!!
गिरकर उठना ही जिंदगी की पहचान है,
हारकर जीतना ही सच्ची उड़ान है..!!
अगर कोई व्यक्ति आपसे जलता है,
तो ये उसकी बुरी आदत नही बल्कि,
आपकी काबिलियत है,
जो उसे ये काम करने पर मजबूर करती है..!!
कोई_अनजान नहीं होता,
अपनी बेरूखी और खताओं से।
बस… हौसला नहीं होता,
खुद की नजरों में खुद को
कटघरे में लाने का..!
कभी खुद पर विश्वास करना सीखो,
हर हाल में मुस्कुराना सीखो,
मुश्किलें तो आएंगी बहुत,
पर हर हाल में डट जाना सीखो।
ज़िन्दगी से यही सीखा है,
मेहनत करो रुकना नहीं,
हालत कैसे भी हो किसी
के सामने कभी झुकना नहीं।
Self Confidence Motivational Quotes
जीवन के सफर में ना कोई हार है,
हर मोड़ पर बस एक नई शुरुआत है।
जो थाम ले उम्मीद की डोर को,
उसके लिए तो हर राह आसान है।
रख हौसला वो मंजर भी आएगा,
प्यासे के पास चल के समंदर भी आएगा,
थक कर न बैठ ऐ मंजिल के मुसाफिर,
मंजिल भी मिलेगी और मिलने का मज़ा भी आएगा..!!
वक़्त बुरा हो तो सब्र रखो,
क्योंकि सूरज भी अंधेरे के बाद ही चमकता है..!!
ये तो एक पन्ना था,
अभी तो पुरी किताब बाकी है..
टकरा तूफ़ान से दरिया को पार कर,
तू अपने हुनर फिर से ऐतबार कर,
हर घड़ी बदल रहा रंग ये जमाना,
कीमत को समझ वक्त न बेकार कर।
पतझड़ हुए बिना पेड़ों पर नए पत्ते नहीं आते,
कठिनाई और संघर्ष सहे बिना अच्छे दिन नहीं आते।
प्रेरणा की मशाल जलाओ,
हर अंधेरे को दूर भगाओ।
मेहनत की इस राह पर,
सफलता की राह बनाओ।
सीढ़ियां उन्हें मुबारक हों, जिन्हें सिर्फ छत तक जाना है,
मेरी मंज़िल तो आसमान है, रास्ता मुझे खुद बनाना है।
खुद में वो बदलाव लाईये ,
जो आप दूसरों में देखना चाहते हैं,
झूठी बातों पे जो वाह वाह करेंगे,
वही लोग आपको तबाह करेंगे!!
Inspirational Quotes in Hindi
है दफ़न मुझमे कितनी रौनके मत पूछ ऐ दोस्त,
हर बार उजड़ के भी बस्ता रहा वो शहर हूँ मैं..!!
यकीन के साथ काम करो,
वो दिन भी ज़रूर आएगा,
जब आपका सपना सपना नहीं,
हकीकत बनता नज़र आएगा।
कितनो की तकदीर बदलनी है तुम्हे,
कितनो को रास्ते पे लाना है तुम्हे,
अपने हाथ की लकीरो को मत देखो,
इन लकीरो से आगे जाना है तुम्हे..!!
लाखों ठोकरों के बाद भी संभलता रहूंगा,
गिरकर फिर से उठूँगा और चलता रहूंगा..!!
असंभव शब्द का प्रयोग केवल कायर ही करते हैं,
बहादुर और बुद्धिमान व्यक्ति अपना मार्ग स्वयं बनाते हैं..!!
समय से लड़कर जो नसीब बदल दे,
इंसान वही जो अपनी तक़दीर बदल दे।
बदल जाओ वक़्त के साथ, या वक़्त बदलना सीख लो,
मजबूरियों को मत कोसो, हर हाल में चलना सीख लो..!!

जिन्हें अपने आप पर भरोसा होता है,
उनका मुकाबला बस अपने आप के साथ होता है..!!
गिर के उठना ही तो असली जीत होती है,
हर अंधेरी रात के बाद रोशनी रीत होती है।
Powerful Motivational Quotes
क्या हुआ जो थक गया है तू,
मंज़िल तेरे हौसलों से दूर नहीं..!!
अभी मुठ्ठी नहीं खोली है मैंने आसमां सुन ले,
तेरा बस वक़्त आया है मेरा तो दौर आएगा…!!
असफलता एक चुनोती है इसे स्वीकार करो,
या कमी रह गई देखो और सुधार करो..!
हथेली पर रखकर नसीब तू क्यों अपना मुकद्दर ढूंढता है,
सीख उस समंदर से जो टकराने के लिए, पत्थर ढूंढता है।

हार तब होती है जब मान लिया जाता है,
जीत हो जाती है जब ठान लिया जाता है…!!!
डरने वालों को मिलता नहीं कुछ जिंदगी में,
आगे बडने वालों के कदमों में जहान होता है..!!
जीतने का मज़ा तभी आता है,
जब लोग तुम्हारी हार का इंतज़ार कर रहे होते हैं।
नसीब जिनके ऊँचे और मस्त होते है,
इम्तेहान भी उनके जबरदस्त होते है..!!
Latest Motivational Quotes On Life
बेहतर से बेहतर की तलाश करो,
मिल जाए नदी तो समंदर की तलाश करो,
टूट जाता है शीशा पत्थर की चोट से,
टूट जाए पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो..!!
हार मान लेना आसान है,
पर जीत वही पाते हैं जो आख़िरी दम तक लड़ते हैं ,
मुश्किलें तो बस इम्तिहान हैं,
हौसलों से लड़ो तो ये भी आसान हैं..!!
परिंदों को मंजिल मिलेगी यकीनन यह फैले हुए उनके पर बोलते हैं,
अक्सर वह लोग खामोश रहते हैं जमाने में, जिनके हुनर बोलते हैं ।
हार मत मानो, अभी बहुत कुछ बाकी है,
जिंदगी के इम्तिहान की ये पहली कहानी है,
जो डगमगाए वो नाव नहीं होती,
जो डर जाए वो जीत नहीं होती..।
हवा में ताश का महल नहीं बनता,
रो लेने से मुकद्दर नहीं बनता,
दुनिया जीतने का हौसला रख ऐ दोस्त,
एक बार की जीत से कोई सिकंदर नहीं बनता।
छोटे सोच से बड़ा नहीं होता व्यापार,
बड़ी सोच से ही खुलते हैं हर दरबार।
मंज़िल उन्हें ही मिलती है साहब,
जो न रुकते हैं, न थकते हैं, बस चलते हैं बार-बार।
हवाओं के भरोसे मत उड़
चट्टाने तूफानों का भी रुख मोड़ देती हैं,
अपने पंखों पर भरोसा रख,
हवाओं के भरोसे तो पतंगे उड़ा करती हैं
जेसे पतझड़ हुए बिना पेड़ पर,
नए पत्ते नहीं आते ठीक उसी तरह,
परेशानी और कठिनाई सहे बिना,
इंसान के अच्छे दिन नहीं आते...!!
जब तक साँस है, तब तक आस है,
जिंदगी में हर पल कुछ खास है,
मुकाम बड़ा हो या छोटा, कोई फर्क नहीं,
जीतने का जज्बा ही सबसे पास है।
Hindi Motivational Quotes
अगर हसरत है तुझमे कुछ कर गुजर जाने की,
तो फिर ख्वाब भी हकीकत में बदल जाते है,
अपने हुनर पर भरोसा अगर करले कोई,
तो आईने भी पत्थरों से बचके निकल जाते हैं ।।
जीवन के हसीन पल का तलबगार करो,
तुम अपनी जिन्दगी से जी भरके प्यार करो,
जब तक ख्वाब हकीकत में न बदल जाए,
तुम हर रोज अपने आपको बेकरार करो..।।
हर मुश्किल को हँस कर सह जाना,
गिरकर भी हर बार संभल जाना।
यही है जीवन की असली कहानी,
बस आगे बढ़ते जाना कभी हार न मानना।
मुश्किलें और बढ़ा दीजिए मेरी, मैं आगे बढ़ता रहूंगा,
मुझे हार की परवाह नहीं, मैं तो जी जान से लड़ता रहूंगा।
हौंसले बुलंद हों तो रास्ते खुद बनते हैं,
सपनों के लिए रातें नहीं कटती, दिन जगते हैं,
रुके नहीं जो, वही इतिहास रचते हैं,
जो आगे बढ़ते हैं, वही मंजिलें पाते हैं।
मुश्किलों को आसान कर सकता है तू,
तूफानों में भी उड़ान भर सकता है तू,
मंजिलों की डगर में उम्मीद मत हारो,
बेजान सी उम्मीद में जान भर सकता है तू।।
बुझी शमा भी जल सकती है ,
तूफ़ान से कश्ती भी निकल सकती है।
होके मायूस यूं ना अपने इरादे बदल,
तेरी किस्मत कभी भी बदल सकती है।
अपने हौसलों को जिद्दी करके आया हूं,
हारूंगा नहीं अब ख्वाबों को,
हकीकत में बदलने आया हूं..!
जीतूंगा मैं यह मेरा वादा है,
कोशिश मेरी सबसे ज़्यादा है,
हिम्मत भी टूटे तो भी नही रुकूंगा,
मजबूत बहुत मेरा इरादा है..!!
2 Line Motivationl Quotes
मिसाल क़ायम करने के लिए,
अपना रास्ता स्वयं बनाना होता है !!
पहचान बना अपनी, दुनिया का सामना कर,
शिद्दत से मेहनत कर, फिर काहे का डर।
हमको मिटा सके ये जमाने में दम नहीं,
हमसे जमाना खुद है जमाने से हम नहीं !
सपने देख, लेकिन उनके लिए जागना भी सीख,
सिर्फ सोचने से कुछ नहीं होता, कुछ कर के दिखाना होता है
मुश्किलें जरूर हैं, मगर ठहरा नहीं हुँ मैं,
मंजिल से जरा कह दो, अभी पहुँचा नहीं हूँ मैं।।

पार कर समंदर लहरों का साथ लेले,
दिन न काफी हो तो सारी रात ले ले,
अपने सपनो को फिर एक नई दिशा दे,
आग रख हथेली पर और बरसात ले ले।।
“सपनों की राह पर चलो,
हर मंजिल तुम्हारी होगी।
मेहनत और लगन से,
सफलता तुम्हारी साथी होगी।”
खुद पर रख यकीन, वक्त भी झुक जाएगा,
हर सपना तेरा सच हो जाएगा,
मंजिल मिलेगी सब्र के साथ,
बस चलते रह, तू पा जाएगा..।
हौसले के तरकश में कोशिश का वो तीर ज़िंदा रख।
हार जा चाहे ज़िन्दगी में सब कुछ मगर फिर से जीतने की -
उम्मीद ज़िंदा रख।
Motivational Quotes For Success
बेवज़ह दिल को ना भारी रखिए,
ज़िंदगी जंग है जंग को जारी रखिए,
कितने दिन जिएगे इसकी ना फ़िक्र कीजे,
आज कैसे जिए बस इसकी शुमारी रखिए
कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं,
जीता वही जो डरा नहीं ।
कभी हार मत मानो, ये जिंदगी की जंग है,
हर मोड़ पर एक नया रंग है।
जितनी ठोकरें लगती हैं, उतना निखरते हो,
हर दर्द में छुपा एक सुनहरा ढंग है।
खुशियां कम और अरमान बहुत हैं,
जिसे भी देखिए यहां हैरान बहुत हैं,
ये दुख ये दर्द ये सब तेरे अंदर हैं,
तू अपने बने होवे पिंजरे से तो निकल,
तू भी एक सिकंदर है।
हार और जीत के फैसले का इंतज़ार न करो,
कुछ पल के सूकून को स्वीकार न करो,
जब तक नशा है जूनून है कुछ कर गुजरो,
वे वजह कीमती वक्त को तुम बेकार न करो ।।
जिंदगी मिली है तो कुछ बन के दिखाऊंगा,
आज वक़्त खराब है तो क्या हुआ जनाब,
कल बदल कर दिखलाऊंगा।
अपनी ताकत को पहचान,
किस्मत भी तुझे सलाम करेगी,
जब तू खुद पर यकीन करेगा,
तो दुनिया तुझे सलाम करेगी..।
वक्त बता सकता है आपके पास कितनी दौलत है,
लेकिन दौलत नहीं बता सकती आपके पास कितना वक्त है..!!!
जीत उन्हीं की होती है,
जो कोशिश में जान लगाते हैं,
हर मुश्किल से लड़कर आगे बढ़ते हैं,
वही लोग इतिहास बनाते हैं।
इंतेज़ार करने वालो को सिर्फ उतना मिलता है !
“जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते है !!
हिम्मत रखो, विश्वास रखो,
हर नया दिन नई उम्मीद लाता है,
जो खुद पर यक़ीन रखे, वही जीत पाता है.!!
अगर मेहनत आदत बन जाती है,
तो सफलता मुक़द्दर बन जाती है..!!
वो लम्हा ही जीत का होता है,
जब सब हार जाते हैं और तू खुद पे यक़ीन रखता है
Best 2 Line Motivational Quotes
हादसों के शहर में सबकी खबर रखिए,
कोई रखे न रखे आप जरूर रखिए !
कभी मुशिकिलों से घबरा के मंजिल की तलाश न करें,
यूं ही सब कुछ मिल जाता है कभी भी ऐसी आस न करें।
कुछ अलग करना है तो भीड़ से हट कर चलो,
भीड़ साहस तो देती है पर पहचान छीन लेती है।
शाखे रही तो फूल भी पत्ते भी आयेंगे,
ये दिन अगर बुरे है तो अच्छे भी आयेंगे।
ज़िन्दगी छोटी नहीं होती बस,
हमारी ख्वाइश बदल जाती है,
उसी तरह कोई बुरा नहीं होता बस,
हमारी सोच बदल जाती है!
जिंदगी में जिन्होंने समय को मान लिया,
उन्होंने अपने आप को जान लिया।
ये जमीं और ये आसमान तेरा है,
तू बेखबर मत बन ये जहान तेरा है,
बदल सकता है किस्मत की लकीरों को,
अँधेरे से तो निकल इसके आगे सबेरा है..।।
मंज़िल पाने नहीं मिलती जिनके ख़्वाब बड़े होते हैं,
मंज़िल मिलती है उनको जो ख़्वाब को हकीकत में बदल देते हैं।
इस खूबसूरत जिंदगी से जी भर प्यार करो,
रात को ढलना ही है भोर का इन्तजार करो,
मजिलों की तलाश जरूर पूरी होगी एक दिन,
अपने हुनर और काबिलियत पर ऐतबार करो।
निष्कर्ष
जीवन में कई बार ऐसा भी होता है कि मेहनत करने के बावजूद नतीजे देर से मिलते हैं। ऐसे समय में धैर्य रखना सबसे कठिन होता है। ज़िंदगी में हर दिन एक नया मौका होता है अपने आप को बेहतर बनाने का। कल जो हुआ वह बीत गया, पर आज जो आप करेंगे वह आपका कल तय करेगा। अगर इंसान को खुद पर भरोसा है, तो वह आधी जंग वहीं जीत लेता है। दुनिया चाहे कुछ भी कहे, हालात चाहे जैसे भी हों, अगर भीतर से आवाज़ आती है कि “मैं कर सकता हूँ”, तो कोई भी ताकत उसे रोक नहीं सकती। दुनिया में कोई भी ऐसा सफल व्यक्ति नहीं है जिसने नाकामयाबी का स्वाद न चखा हो। थॉमस एडिसन हों या अब्राहम लिंकन, सबने सैकड़ों बार हार मानी पर कभी रुके नहीं।
अंत में यही कहा जा सकता है कि मोटिवेशन कोई एक दिन का जज़्बा नहीं, बल्कि एक रोज़ की आदत है। हर सुबह खुद को याद दिलाना कि तुम्हारे सपने मायने रखते हैं। इसलिए उठो, खुद पर भरोसा रखो, मेहनत करो और अपने सपनों के पीछे पूरी ताकत से दौड़ पड़ो, क्योंकि सफलता उन्हीं को मिलती है जो रुकते नहीं, झुकते नहीं और हार मानना जानते ही नहीं।
